मुंगेर, दिसम्बर 25 -- असरगंज, निज संवाददाता। सहायक गोदाम प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, असरगंज द्वारा ससमय खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराने के विरोध में बुधवार को लदुआ मोड़ के समीप खाद्य गोदाम के समक्ष जन वितरण प्रणाली के डीलरों ने प्रदर्शन किया। डीलरों ने डोर स्टेप डिलीवरी के संवेदक पर अनाज वितरण करने के मामले में मनमानी पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। डीलर संघ ने खाद्य गोदाम से मध्यान भोजन के लिए अनाज वितरण को रोक दिया। मामले को लेकर आपूर्ति पदाधिकारी ऋषि कुमार गोदाम पहुंचे एवं डीलर से मिलकर समस्या की जानकारी ली। जन वितरण प्रणाली विक्रेता मनोहर साह, राहुल कुमार, संजय साह, रंजन कुमार, ओमप्रकाश झा, रामजी यादव, अशोक सिंह, साधु शरण सिंह, विकास चौधरी, नरेश साह सहित अन्य ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन दिया है। आवेदन में बताया है कि प्रखंड क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.