पलामू, सितम्बर 14 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। गढ़वा जिले के कोरवाडीह गांव में शुक्रवार की रात में गोली मारकर घायल कर दिए गए 45 वर्षीय अशोक चौधरी की हालत में तेजी से सुधार दर्ज किया जा रहा है। घटना के तत्काल बाद परिजनों ने अति गंभीर स्थिति में घायल युवक मेदिनीनगर के नारायण अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवक के सिर में फंसे गोली के अंश और गहरी चोट से जम गए खून को निकाल दिया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने देर रात आपातकालीन सर्जरी कर उसकी जान बचाई। नारायण अस्पताल के डॉक्टरों मे डॉ राहुल अग्रवाल, डॉ दीपक हांसदा, डॉ अशोक मुंडा और डॉ गौरव ने संयुक्त रूप से युवक का ऑपरेशन किया। मरीज ने बताया कि अब थोड़ा राहत महसूस हो रहा है परंतु दर्द है। अशोक की पत्नी ने बताया कि घर के बरामद में ही रात करीब 11 बजे गांव के ही युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया था।...