मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- कांटी। जिले के किसानों को मूंग, उड़द व मड़ुआ का प्रमाणित बीज समय पर मिले, इसको लेकर कांटी विधायक अजीत कुमार ने मंगलवार को कृषि मंत्री रामकृपाल यादव से पटना में मुलाकात की। विधायक ने कृषि मंत्री से मुजफ्फरपुर समेत प्रदेश के किसानों को समय से मूंग, मड़ुआ व उड़द का प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने की मांग की। विधायक ने मंत्री से कहा कि जिले में बड़े पैमाने पर मूंग, उड़द व मड़ुआ की खेती किसान करते हैं। होली के बाद तीनों फसलों की बुआई शुरू हो जाती है। पिछले कई सालों से समय से प्रमाणित बीज उपलब्ध नहीं होने से उत्पादन में गिरावट आई है, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति होती है। समय से प्रमाणित बीज उपलब्ध होने पर तीनों फसलों का उत्पादन बढ़ेगा और किसान भी लाभान्वित होंगे। विधायक ने कहा कि कृषि मंत्री ने समुचित पहल का आश्वासन दिया है।

हि...