नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बच्चे को कैंसर हो तो घबराएं नहीं। अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस के मौके पर सामने आए एम्स के एक अध्ययन में पाया गया है कि कैंसर पीड़ित बच्चों के इलाज का परिणाम बहुत बेहतर होता है। यही वजह है कि सही समय पर इलाज मिलने पर कैंसर पीड़ित ज्यादातर बच्चे ठीक हो जाते हैं। एम्स की ओर से किया गया यह अध्ययन द लैंसेट रीजनल हेल्थ जर्नल में प्रकाशित हुआ है। एम्स के पीडियाट्रिक आंकोलॉजी की प्रभारी डॉ. रचना सेठ के नेतृत्व में किए अध्ययन में एम्स सहित 20 अस्पतालों में इलाज कराने वाले कैंसर से पीड़ित 5419 बच्चे शामिल किए गए। इसमें दो से आठ वर्ष की उम्र के कैंसर पीड़ित बच्चे अधिक थे। इस अध्ययन का मकसद कैंसर पीड़ित कितने बच्चे बीमारी को मात दे पाते हैं और पांच वर्ष जीवित रहने की दर का पता लगाना था। देश में बाल...