उन्नाव, दिसम्बर 17 -- उन्नाव। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद उन्नाव ने अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित बीएसए को सौंपा गया। ज्ञापन में भीषण कोहरे को देखते हुए बच्चों व शिक्षकों के हित में विद्यालय का समय 10 से 3 बजे तक करने की मांग की गई। महामंत्री रामजन्म सिंह ने कहा भविष्य में ऐसी कोई अप्रिय घटना व दुर्घटना की संभावना न बने इसके मद्देनजर इस पर समय परिवर्तन करना जरूरी है। इस दौरान राघवेंद्र सिंह, रामबाबू सिंह, तौसीफ अली, अजय पाटिल, विवेक सिंह, सत्यनारायण पटेल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...