कोडरमा, फरवरी 12 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बी.एड. सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत महाविद्यालय के अध्यक्ष मनीष कपसिमे, सचिव अविनाश कुमार सेठ एवं प्राचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा मानव जीवन को सामान्य से उत्कृष्ट की ओर अग्रसर करती है तथा राष्ट्र निर्माण में अध्यापक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। महाविद्यालय के सचिव अविनाश कुमार सेठ ने अपने संबोधन में उपस्थित अतिथियों, सदस्यों, प्रशिक्षुओं एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षुओं को शिक्षा में नवीन तकनीकों को अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर ग्रिजली विद्यालय की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.