अलीगढ़, जनवरी 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर प्रशांत सिंघल, कोल विधायक अनिल पाराशर व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर पर अत्याधुनिक लेज़र शो, प्रोजेक्शन, मैंपिग(फ़साड) का उदघाटन किया। गणतंत्र दिवस पर घंटाघर में पवित्र रामायण के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन यात्रा, देश के अमर वीर सपूतों और वंदे मातरम का मंचन दिया गया। घंटाघर केवल अब समय नहीं बताएगा बल्कि देशभक्ति व अध्यात्म की कहानी भी सुनाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में रात्रि 8:00 बजे घंटाघर में सैकड़ो की संख्या में शहर वासियों, महिला, बच्चों ने बदलते अलीगढ़ संवरते अलीगढ़ के प्रतीक के रूप में घंटाघर के बदलते हुए रूप को देख कर सिर्फ इतना कहा घंटाघर अद्भुत और अविश्वसनीय लग रहा है। महापौर प्रशांत सिंघल ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.