मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 27 -- नगर की अग्रणी धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री ज्ञानेश्वर सेवादल द्वारा आयोजित बाल संस्कारशाला में बच्चों को समझाया गया कि हमें अपने जीवन में समय को महत्व को समझना चाहिए। जो समय बीत जाता है, वह वापस नहीं आता। जो व्यक्ति प्रत्येक कार्य समय पर करते हैं। वह निश्चित रूप से आगे बढ़ते हैं। श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल के द्वारा तीन दिवसीय बाल संस्कारशाला का आयोजन सनातन धर्म शिशु मंदिर बृजलाल धर्मशाला में किया गया। शास्त्री कंवरपाल ने बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। संस्था के प्रबंधक दीपेश गुप्ता एड. ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी के शहीद साहिबजादों की स्मृति में सनातन धर्म से संबंधित बच्चों को कुरीतियों से दूर रखने, आवश्यक संस्कार देने हेतु संस्था द्वारा तीन दिवसीय बाल संस्कारशाला का आयोजन किया गया है। संस्था की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.