अररिया, जनवरी 6 -- अररिया, संवाददाता सोमवार को डीएम विनोद दूहन ने परमान सभागार में अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा सह समन्वय बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान डीएम ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत शेष बचे डब्ल्यूपीयू निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि अगली बैठक तक जिला संबंधित समन्वयक अंचल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक भूमि चिह्नित करना सुनिश्चित करें। ताकि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके। वहीं आईसीडीएस की समीक्षा के दौरान उन्होंने अंचलाधिकारियों को आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए शीघ्र भूमि चिन्हित करने चिन्हित भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र उप...