दुमका, सितम्बर 21 -- समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य ही सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में भवन प्रमंडल द्वारा जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने भवन प्रमंडल के अधिकारियों से एक-एक कर सभी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि सभी योजनाओं एवं निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि वैसे संवेदक जो कार्य को पूरा करने में देरी कर रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कर जिले के विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.