रिषिकेष, फरवरी 19 -- विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरुवार को एमडीडीए के अधिकारियों संग ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैराज कैंप कार्यालय में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान विधायक ने नेपाली फार्म क्षेत्र में बन रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क के निर्माण कार्य की स्थिति पर भी चर्चा की। भविष्य में कोतवाली ऋषिकेश, उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश एवं कन्या इंटर कॉलेज ऋषिकेश की दीवारों पर प्रस्तावित भित्त चित्रों, विधानसभा प्रवेश द्वार पर बनने वाले स्वागत द्वार, शहर में निर्मित डिवाइडरों के रखरखाव, सड़क निर्माण कार्यों तथा एमडीडीए के माध्यम से संचालित अन्य विकास योजन...