बहराइच, जनवरी 23 -- बहराइच, संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत 06 जनवरी को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में अनमैप्ड मतदाताओं को जारी की गई नोटिस की सुनवाई के लिए विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र-286 बहराइच के 02 सुनवाई स्थलों तहसील सदर एवं नगर पालिका परिषद का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया। सुनवाई स्थलों के निरीक्षण के दौरान डीएम अक्षय त्रिपाठी ने सुनवाई कर रहे अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिया कि समयबद्धता के साथ प्रकरणों का निस्तारण किया जाय। इस बात विशेष ध्यान रखा जाये कि आमजनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। सुनवाई स्थलों के निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौजूद नागरिकों से भी फीड बैक प्राप्त किया। मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं है। सुनवाई स्थल तहसील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.