फरीदाबाद, जनवरी 3 -- फरीदाबाद। गांव समयपुर स्थित राजकीय पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वीमिंग का एक्सीलेंस सेंटर बनाया जाएगा। इसे लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने योजना तैयार की है। इसके तहत प्रदेश के 22 मॉडल संस्कृति और पीएमश्री सरकारी स्कूलों में विभिन्न खेलों के एक्सीलेंस सेंटर बनाए जाएंगे। इसमें फरीदाबाद मंडल के नूंह और पलवल के पीएमश्री स्कूल का भी नाम शामिल है। प्रदेश सरकार राजकीय स्कूलों के छात्रों की खेलों में सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इसके तहत स्कूलों में मैदान तैयार कराए जा रहे हैं। खेल मैदान बनाने के साथ उनमें सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। खेल विभाग की खेल नर्सरी की योजना का लाभ दिया जा रहा है। फरीदाबाद जिले के पांच सरकारी स्कूलों को विभिन्न खेलों की नर्सरी जारी की गई है और उनम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.