एटा, फरवरी 11 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बुधवार को भाजपाईयों ने जनता दुर्गा मंदिर चौराहा स्थित पर माल्यापर्ण कर नमन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। पंकज चौहान, सुशील गुप्ता, अग्रिम जैन, कौशलेंद्र राठौर, गजेंद्र शर्मा, सोना जैन शास्त्री, राजीव गुप्ता, प्रभाकर पचौरी, धीरेंद्र चौहान, बृजेश गुप्ता, कुशल खितोलिया, मयंक उपाध्याय मौजूद रहे। रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्थित पीके जैन सभागार में पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। वक्ताओं ने उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता का जीवन हम सभी के लिए सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रेरणास्रोत है। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, म...