गोरखपुर, जनवरी 29 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक की अध्यक्षता में यात्री एवं माल यातायात तथा आय में वृद्धि पर समीक्षा बैठक बुधवार को वाणिज्य विभाग के सभाकक्ष में हुई। बैठक में यात्री यातायात एवं आय में वृद्धि, मालभाड़ा यातायात में वृद्धि, मालगोदामों में सुधार एवं उन्नयन, एनएफआर पालिसी के तहत स्थानीय व्यापारियों से समन्वय कर रेल राजस्व में वृद्धि पर जोर दिया गया। इस दौरान तीनों मंडलों के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक एवं मुख्यालय के वाणिज्य अधिकारी मौजूद रहे। इस बीच लखनऊ मंडल एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय के टिकट चेकिंग संवर्ग के एक-एक कर्मचारी को उनके उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बैठक में मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक फ्रेट मार्केटिंग अनिल कुमार, उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक फ्रेट म...