पीलीभीत, जनवरी 4 -- पीलीभीत। समाजवादी कार्यालय पर समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती को मनाने के उपरांत जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक का भी आयोजन किया गया। इसमें निष्किय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर चर्चा की गई। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को मिल कर सहयोग से काम करना है। इससे पूर्व सावित्रीबाई फुले को नमन किया गया है। बताया गया कि महिलाओं और दलितों की शिक्षा के लिए जीवनभर उन्होंने संघर्ष किया। जिलाध्यक्ष जगगा ने मासिक बैठक में संगठनात्मक कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। आगामी दिनों में नए वोटर बनाने की प्रक्रिया को सभी पदाधिकारियों द्वारा गंभीरता से संचालित करने पर जोर दिया गया। विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव आयोग द्वारा बढ़ाए गए नए बूथों पर पार्टी का बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर संगठन को और मजबू...