पलामू, फरवरी 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस ने गुरुवार को मेदिनीनगर के टाउन हॉल में पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के साथ नगर पालिका आम चुनाव-2026 में प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आपसी समन्वय बेहतर रखकर निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ 23 फरवरी को मतदान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। प्रत्येक सेक्टर पदाधिकारी से उनके क्षेत्राधिकार में पड़ने वालों बूथों की संख्या, बूथों का लोकेशन, क्लस्टर से बूथों की दूरी आदि की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी समीरा एस ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों से उनके बूथों पर एएमएफ के तहत सभी सुविधा बहाल रहे, यह सुनिश्चित करने पर बल दिया। समीरा एस ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष एवं भय मुक्त वातावरण में संप...