चंदौली, जुलाई 2 -- चंदौली। जिले में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान शुरू हुआ। इसका शुभारंभ पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल ने कलेक्ट्रेट में दीप प्रज्जविलत कर किया। साथ ही जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला आकांक्षी जनपदों में शामिल है। इस कारण सभी की जिम्मेदारियां बढ़ जाती है। इसलिए संबंधित अधिकारी और कर्मचारी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के साथ ही लोगों को जागरूक करें। उन्होंने अभियान को अंतर्विभागीय समन्वय बनाकर सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। कहा कि बीते वर्ष संचारी रोग नियंत्रण में पूरे प्रदेश में जिला चन्दौली प्रथम स्थान पर है। उसी तरह इस बार जनपद अपने नम्बर पर कायम किया जाए। शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था पर नगर पालिका एवं सभी नगर पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.