गोरखपुर, जनवरी 4 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के साथ शनिवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जलकल विभाग के सहायक एवं अवर अभियन्ता एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे। महापौर और नगर आयुक्त ने एच एन सिंह चौराहा से गोरखनाथ थाना तक लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण कार्यो का जाएजा लिया। इस मार्ग पर जलकल विभाग पुरानी पेयजल पाइप लाइन को शिफ्ट करने का काम कर रहा है। लगभग 1475 मीटर पाइप लाइन स्थानांतरित हो चुकी है।। इस पर महापौर ने पाइप लाइन डालने का काम तेज करने के निर्देश दिए। ग्रीन सिटी क्षेत्र में 18...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.