सिमडेगा, जून 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में निषिद्ध मादक पदार्थो के विरुद्ध जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर डीसी कंचन सिंह ने बताया कि जिले में दस से लेकर 26 जून तक जनजागरुकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पंचायतों में होने वाले कार्यक्रमों का समेकित योजना तैयार कर अभियान के एप्प में अपलोड करवाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर डीडीसी संदीप कुमार दोराईबुरु, सिविल सर्जन, रामदेव पासवान, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, बीडीओ समीर रनियर खलखो सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...