बक्सर, दिसम्बर 30 -- बैठक सीओ व थानाध्यक्षों को संयुक्त रूप से स्थल जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करें अनुमंडल कार्यालय के सभागार में जमीन विवाद को लेकर बैठक आयोजित फोटो संख्या 30 कैप्शन - मंगलवार को डुमरांव में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करते एसडीओ राकेश कुमार। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। अनुमंडल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में जमीन विवाद को लेकर बैठक हुई‌। इसमें जमीन विवाद से संबंधित मामलों का निराकरण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में एसडीओ ने कहा कि जमीन विवादों से उत्पन्न तनाव और कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर मामलों का निवारण करने की दिशा में पहल करें। अनुमंडल क्षेत्र के सभी सीओ व थानाध्यक्षों को संयुक्त रूप से स्थल जांच कर प्रतिवेदन समर्...