कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग की सीनियर डिवीजन के मैच में कानपुर क्रिकेटर्स ने तरुण क्लब को तीन विकेट से पराजित किया। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए मैच में तरुण क्लब ने 40 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाए। टीम की ओर से विशेष अग्निहोत्री व शाश्वत कुमार ने 57-57 रन व तनिश राठौर ने 51 रन बनाए। गेंदबाजी में सुनील ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी कानपुर क्रिकेटर्स ने 32.3 ओवर में सात विकेट पर 244 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से समन्वय दीक्षित ने 61 रन, ध्रुव तोमर ने 58 रन बनाए। गेंदबाजी में पीयूष मिश्रा ने चार, हर्षराज ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। समन्वय दीक्षित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...