हरिद्वार, दिसम्बर 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ तभी जनता तक पहुंचेगा, जब अफसर आपसी समन्वय के साथ तेज गति से काम करें। उन्होंने चेताया कि विभागीय तालमेल की कमी से किसी भी योजना में बाधा नहीं आनी चाहिए। इस बैठक की शुरुआत उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए की। बैठक में विभिन्न विभागों की विस्तृत समीक्षा की गई। सांसद ने कहा कि पेयजल विभाग में चल रहे काम को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। जहां पाइपलाइन में लीकेज की समस्या है, वहां मरम्मत कराई जाए। साथ ही पेयजल लाइन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने को कहा, ताकि आमजन को असुविधा न हो। इस बै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.