मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- कटरा, एसं। भाजपा के वरिष्ठ नेता सह खंगुरा निवासी रतिकांत चौधरी को सनातन बोर्ड परिषद में समन्वयक पद पर नियुक्त किया गया। उनके नियुक्ति पर पार्टी के स्थानीय नेताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में कटरा के भाजपा नेता आशीष राम, नंदकिशोर यादव, अशोक साह, राम श्रेष्ठ सहनी, नुनु चौधरी, प्रमोद चौधरी आदि शामिल हैं। सभी ने कहा कि इनके नेतृत्व में सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार और तेजी से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...