झांसी, मई 1 -- झांसी (समथर), संवाददाता समथर थाना क्षेत्र के ग्राम लावन में अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। पेड़ से उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी हे। ग्राम लावन निवासी चंद्रपाल सिंह किसान थे। बीती देर रात वह घर पर थे। फिर बिना बताए कहीं चले गए। सुबह जब परिजन उठे तो चंद्रपाल का कहीं पता नहीं चला। उन्होंने उनकी तलाश की। लेकिन, कोई पता नहीं चला। वहीं सुबह जब ग्रामीण खेत जा रहे थे। तभी उन्होंने खेत पर पेड् से चंद्रपाल का शव झूलता देखा तो दंग रह गए। फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया।आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। वहीं खबर पाकर परिजन फूट फूटकर रो पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। उसे कब्जे में लेकर पोस्ट...