छपरा, अप्रैल 27 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर समतामूलक समाज के पक्षधर थे। उन्होंने समाज के सभी वर्ग के लोगों को संविधान में बराबरी का हक दिया। यह बात जलालपुर हाईस्कूल में रविवार को डॉ.आंबेडकर की पखवारा जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील व जन सुराज के नेता वाई.बी.गिरी ने कही। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके विचारों को अपना कर ही स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। इससे पहले उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा प्रखंड के किसी स्थान पर लगाने का निर्णय लिया गया। गायक धीरज धर्मेंद्र ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से दर्शकों का मनोरंजन किया। अध्यक्षता जेपी सेनानी कन्हैया प्रसाद सिंह तूफानी ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.