जमशेदपुर, मई 18 -- समता नगर में पिछले एक महीने से जलापूर्ति बाधित रहने के कारण शनिवार को स्थानीय नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। रोड नंबर 15 स्थित जल टंकी के सामने प्रदर्शन किया। जल संकट को लेकर स्थानीय निवासियों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। जब यह जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों से वार्ता की। नगर निगम अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समता नगर को 15 नंबर टंकी से सीधा जल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा ताकि क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। समतानगर वासियों का कहना है कि वे पिछले एक महीने से पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नहीं होने पर विवश होकर प्रदर्शन करना पड़ा। आंदोलन में मुख्य रूप से मनोज ठाकुर, संजय सिंह, राजेश शर्मा, महेश गुप्ता, दीपक गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.