महाराजगंज, फरवरी 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल ब्लाक के दर्जनों गांवों में वीबी जी राम जी के तहत खेत समतलीकरण और मेड़बंदी कार्य के नाम पर लाखों रुपये के भुगतान का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। टीम को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद कथित रूप से कार्य व भुगतान कराने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। देवरिया निवासी योगेश कुमार द्वारा की गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि परतावल ब्लाक में मनरेगा के अंतर्गत बड़े पैमाने पर समतलीकरण काम हुआ है। वहीं पकड़ी दीक्षित के प्रधान प्रतिनिधि हकीम खान ने बताया कि उनके गांव में बहुत बड़ा ताल होने की वजह से कुछ ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.