चक्रधरपुर, अप्रैल 3 -- मनोहरपुर।प्रखंड के सारंडा अंतर्गत समठा गांव के भेंगरा टोला में 30 परिवार आज भी पेयजल समस्या से जूझ रहे है। गांव कर लोग टोला के समीप स्थित नाला में चुआ बना कर पीने का पानी ले रहे है,जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है,पेयजल की समस्या के समाधान लिए ग्रामीण कई बार जन प्रतिनिधियों व प्रशासन के अधिकारियो से संपर्क किया,इसके बावजूद आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने बताया की उनके टोला में एक चापाकल व जलमीनार, जो की बीते कई महीनों से ख़राब है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पेयजल समस्या सुधार करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.