मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीबीएसई 10वीं बोर्ड की अंग्रेजी की परीक्षा शनिवार को जिले में 16 केन्द्रों पर हुई। रटने की बजाय समझ और तार्किक क्षमता पर अंग्रेजी का पेपर केन्द्रित रहा। एआई पर रीडिंग सेक्शन में सवाल पूछा गया। परीक्षार्थियों ने कहा कि मध्यम स्तर का पेपर था। पूरा प्रश्नपत्र एनसीईआरटी और सीबीएसई के निर्धारित पाठ्यक्रम से था। रीडिंग सेक्शन पैसेज सीधे और समझने में आसान थे, जो छात्रों के लिए स्कोरिंग रहे। राइटिंग और ग्रामर के प्रश्न स्पष्ट थे और राइटिंग सेक्शन में फॉर्मेट-आधारित प्रश्न पूछे गए थे, जो संतुलित थे। लिट्रेचर साहित्य अनुभाग में कुछ विश्लेषणात्मक प्रश्न थे, लेकिन यह पाठ्यपुस्तकों पर आधारित था। प्रश्न सीधे रटने की बजाय समझ और तार्किक क्षमता पर केंद्रित थे। एआई के बढ़ते प्रभाव और इसका किस तरह अलग अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.