नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ क्रिटिकल मिनरल्स बैठक के मौके पर मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद अब व्यापारिक समझौता अब अंतिम चरण में है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ हुई वार्ता का ब्यौरा साझा करते हुए लिखा कि अमेरिका की यात्रा बहुत अच्छी और सफल रही है। व्यापार समझौते से दोनों देशों के बीच संबंधों में एक नया दौर शुरू होगा और सहयोग के कई नए अवसर खुलेंगे। महत्वपूर्ण खनिजों पर भी दोनों देशों के बीच सहयोग आगे बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में रणनीतिक मामलों, रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्रों में भी बातचीत बढ़े...