नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि भारत को अमेरिका के साथ होने वाले व्यापार समझौते में कपड़ा और परिधान निर्यात में वहीं रियायती शुल्क सुविधा मिलेगी, जो बांग्लादेश को मिलेगी। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि भारतीय कंपनियां अमेरिका से सूत (यार्न) और कपास खरीदकर उससे कपड़े तैयार करती हैं और फिर उन्हें अमेरिका को निर्यात करती हैं, तो अमेरिका में कोई आयात शुल्क नहीं लगेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो सुविधा बांग्लादेश को मिली है, वही भारत को भी अंतिम समझौते में मिलेगी। यह प्रावधान भारत-अमेरिका समझौते के बारीक नियमों में शामिल होगा। हाल ही में अमेरिका ने बांग्लादेश के उत्पादों पर जवाबी शुल्क घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया है, लेकिन शून्य शुल्क का लाभ तभी मिलता है जब...