नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर संसद के दोनों सदनों में बयान दिया। गोयल ने कहा कि समझौते में भारत के कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों और उनके हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। दोनों पक्ष अपनी अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों की रक्षा करते हुए समझौता करने में सफल रहे हैं। समझौते से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा को मजबूती मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की आवश्यकताओं की सुरक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समझौते में कृषि, डेयरी से लेकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) जैसे क्षेत्रों के हितों का ख्याल रखा गया है। समझौते के जरिए हमारे कुशल श्रमिकों को लाभ होगा ...