बाराबंकी, फरवरी 13 -- जैदपुर। हरख स्थित संत कवि बाबा बैजनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला महाविद्यालय के मध्य शैक्षणिक एवं सामाजिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने की दिशा में दो महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। जिसका उद्देश्य समग्र एवं बहुआयामी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। प्रथम समझौता ज्ञापन मानसिक स्वास्थ्य एवं काउंसलिंग से संबंधित है। इसके अंतर्गत दोनों महाविद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण हेतु संयुक्त रूप से परामर्श सत्र, कार्यशालाएं, जागरूकता अभियान तथा विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन एवं सकारात्मक सोच के प्रति जागरूक करना है। द्वितीय समझौता ज्ञापन संगीत एवं लोक कला के क्षेत्र में प्रशिक्षण एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.