पीलीभीत, फरवरी 23 -- पूरनपुर। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव मटैया लालपुर के रहने वाले जसमेल सिंह पुत्र संतोष सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 21 फरवरी को ट्रैक्टर ट्राली लेकर गन्ना भरने जा रहे थे। इस दौरान उनके भाई गुरमेज सिंह, दर्शन सिंह, कर्मवीर सिंह पुत्र दर्शन सिंह, मनप्रीत कौर पत्नी कर्मवीर सिंह आए और गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने चल रहे मुकदमें समझौता न करने पर हमला कर दिया। जसमेल सिंह जान बचाकर अपने घर में घुस गए। आरोप सभी आरोपियों ने घर में घुसकर तलवार और लाठी डंडे से पिटाई कर दी। बचाने आई उनकी पुत्री की भी पिटाई लगा दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.