अल्मोड़ा, जनवरी 10 -- अल्मोड़ा। पेंशन प्रकरणों का निस्तारण नहीं होने पर अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से 12 जनवरी से भूख हड़ताल शुरू करने का आह्वान किया था। अब सकारात्मक समझौता होने पर संघ ने भूख हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष हीरा सिंह मेहरा ने समझौते को लागू कर सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन व अन्य देयकों का निस्तारण जल्द करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...