रामपुर, जनवरी 9 -- मोहल्ला जाटवान निवासी विनोद जाटव पुत्र महाराम सिंह ने गुरुवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि वह साप्ताहिक बाजार में सब्जी की दुकान लगाता है। 27 दिसंबर को ग्राम सद्दीकनगर निवासी युवक और उसके साथियों ने दुकान के आगे बाइक खड़ी करने के विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट की थी। उस समय थाने में शिकायत के बाद, भविष्य में ऐसी हरकत न करने की शर्त पर कुछ लोगों द्वारा बीच में पड़कर समझौता करा दिया गया था। आरोप है कि मारपीट करने वाले पक्ष के युवक, समझौते को तोड़ते हुए सात जनवरी को दोबारा लाठी-डंडे लेकर साप्ताहिक बाजार में पहुंचे और विनोद पर हमला करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि उस दिन विनोद ने अपनी दुकान बाजार में दूसरे स्थान पर लगाई हुई थी, जिससे वह बच गया। आरोपियों ने उसी स्थान पर दुकान लगाए आनंद सैनी को विनोद समझकर हमला कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.