बरेली, फरवरी 17 -- शेरगढ़, संवाददाता। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह और दुकानदार शेखर गुप्ता के बीच हाथापाई के मामले में मंगलवार को समझौता हो गया। इसके बाद नगर पंचायत कर्मियों ने हड़ताल खत्म कर दी। 11 फरवरी को अतिक्रमण हटाने के दौरान ईओ दुर्गेश कुमार सिंह और दुकानदार शेखर गुप्ता में हाथापाई हुई थी। कार्रवाई नहीं होने से नाराज नगर पचांयत कर्मियों ने सोमवार को हड़ताल शुरू कर दी। इधर, मंगलवार को क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर राजेश कुमार और नगर पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन मौर्य की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। नगर पंचायत कर्मी अपनी हड़ताल खत्म कर बुधवार से कार्य करेंगे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध कोई कानूनी कार्रवाई न करने पर सहमति जताई और थाना परिसर में ही लिखित सुलहनामा थानाध्यक्ष को सौंप दिया। समझौते के ...