मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- छपार में पंचायत के दौरान महिला के ससुरालियों व मायके वालों के बीच मारपीट हो गई। ससुरालियों ने मायके वालों को हाईवे पर दौडाकर पीटा। ईंट बरसाकर उनके कारों के शीशे भी तोड़ दिए। मारपीट में छह से अधिक लोग घायल हो गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव कराकर घायलों को उपचार के लिए भिजवा दिया है। गांव छपार निवासी शान की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व द्वारिकापुरी थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ निवासी दिलशाद की पुत्री फरीन से हुई थी। सात माह पूर्व पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिसके चलते वह अपने मायके में ही रह रही थी। शुक्रवार को दोनों पक्षों में समझौते के लिए छपार में हाईवे से कुछ ही दूरी पर खालिद के आवास पर पंचायत रखी गई थी। जिसमें फरीन अपने परिजनों के साथ पंचायत में आई थी। समझौते के दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज व ...