गढ़वा, अक्टूबर 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ की बैठक सदर अस्पताल परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ, झारखंड प्रदेश के संगठन मंत्री बृजेश कुमार ने की। बैठक में एंबुलेंस कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में कर्मचारियों ने बताया कि कुछ माह पूर्व हुई हड़ताल और सरकार के साथ समझौता बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य विभाग) अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कर्मचारियों की कई प्रमुख मांगों को सरकार ने स्वीकार किया था। उनमें वेतन वृद्धि, समय पर भुगतान, पीएफ, ईएसआईसी, जीवन बीमा की सुविधा, और जर्जर एंबुलेंसों की मरम्मत शामिल थीं। अब तक उन निर्णयों को लागू नहीं किया गया है। उससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष और रोष व्याप्त है। उस दौरान बृजेश ने स्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.