गाज़ियाबाद, फरवरी 22 -- मुरादनगर। पाइपलाइन मार्ग पर समझौते के लिए बुलाकर मां-बेटे को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। गांव धेदा की रहने वाली बबली ने बताया कि बेटे आकाश की शादी 2016 में तान्या से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि पुत्रवधु ने गांव सुल्तानपुर के विकास चौधरी से दूसरी शादी कर ली है। समझौता के लिए पाइपलाइन मार्ग पर बुलाया और बंधक बनाकर मारपीट की। एसीपी ने बताया कि तान्या निवासी अर्थला साहिबाबाद और विकास चौधरी निवासी गांव सुल्तानपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...