न्यूयॉर्क, सितम्बर 23 -- संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर रूस यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने से इनकार करता है, तो अमेरिका उसके ऊपर भारी टैरिफ लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन में रूस का यह युद्ध रूस की छवि को बिल्कुल अच्छा नहीं दिखा रहा है। यदि रूस समझौते के लिए तैयार नहीं होता, तो हम भारी टैरिफ लगाने को तैयार हैं। अपने संबोधन में ट्रंप ने यूक्रेन संघर्ष का बार-बार जिक्र किया और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपने पुराने संबंधों पर भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि शुरू में उन्हें लगा था कि युद्ध को समाप्त करना आसान होगा, क्योंकि पुतिन के साथ उनके रिश्ते हमेशा अच्छे रहे हैं। लेकिन अब उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.