पटना, जनवरी 8 -- समग्र शिक्षा के तहत खर्च होने वाली राशि को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तय की गई है। इसके तहत कम्जोजिट मद में 372 करोड़, कस्तूरबा गांधी विद्यालय को 197 करोड़, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय उत्क्रमित छात्रावास मद में 6.75 करोड़, सीआरसी मद में 37.73 करोड़ निकासी सीमा तय की गई है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने इसकी जानकारी सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को दी है। पत्र में कहा गया है कि विभिन्न व्यय इकाई को निर्धारित सीमा से अधिक की निकासी नहीं करनी है। अगर अधिक खर्च किए गए या किसी और मद में उस पैसे का उपयोग किया गया, ससमय पैसे खर्च नहीं किए गए तो ऐसे पदाधिकारियों या कर्मियों पर कार्रवाई होगी। पत्र में यह भी कहा गया है कि केंद्र सरकार से तीसरी और चौथी किस्त मिलनी है। ऐसे में व्यय इकाई की ओर से पैसा खर्च नहीं करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.