जहानाबाद, मई 7 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के छरियारी महादलित टोला में डॉ आंबेडकर समग्र विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पंचायती राज पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने की। इस अवसर पर बहुत से लाभुकों के बीच राशन कार्ड, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि का वितरण किया गया। मौके पर लोगों को गरीबों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इन योजनाओं का लाभ कैसे उठाया जाए इसके बारे में भी बताया गया। इस मौके पर लोगों ने अपने गांव की समस्याओं को भी रखा। बहुत से लोगों ने टोला में नल जल आपूर्ति बंद रहने की शिकायत किया। अधिकांश घरों में नल जल का पानी नहीं पहुंच रहा है तथा कई चापाकल भी खराब हैं। इसके कारण हम लोगों को पानी के लिए परेशानी हो रही है। इस संबंध में बीपीआरओ ने ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.