हरदोई, दिसम्बर 3 -- हरदोई। जनपद में आयोजित समग्र खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों की प्रतिभा और उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम डीसी अभय जैन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम शांति देवी, भारतीय इंटर कॉलेज पिहानी, द्वितीय नित्या, राजकीय हॉस्कूल भिखरिया कटिया, तृतीय अंशिका राठौर, 'छूकर पहचानो' प्रतियोगिता में प्रथम मनीष जनता इंटर कॉलेज कछौना, द्वितीय कृष्णा गुप्ता चंद्रादेवी इंटर कॉलेज पुखरी, तृतीय स्थान प्रदीप जनता इंटर कॉलेज कछौना ने पाया। इसके अलावा रस्साकशी, विषय आधारित चित्रकला, विषय आधारित निबंध, गायन और दौड़ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। सभी विजेताओं को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने पुर...