प्रयागराज, फरवरी 6 -- जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग की ओर से शुक्रवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता इलाहाबाद विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. आशीष सक्सेना रहे। प्राचार्य प्रो. आशिमा घोष ने स्मृति चिह्न प्रदान किया। प्रो. सक्सेना ने 'समकालीन भारत में जाति, वर्ग और स्वच्छता' विषय पर व्याख्यान देते हुए सामाजिक संरचना में इनके अंतर्संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जाति और वर्ग स्वच्छता कार्य एवं सुविधाओं की उपलब्धता को प्रभावित करते हैं। इस अवसर पर आयोजित अंतरमहाविद्यालयी निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...