सीवान, जनवरी 20 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण और फरार व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रशासन ने विराट इश्तेहार व कुर्की संकल्प अभियान को तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष समकालीन अभियान चलाकर गंभीर अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट, हर्ष फायरिंग, शराब माफिया, भूमि विवाद सहित अन्य संगीन मामलों में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध इश्तेहार चस्पा करने, कुर्की-जब्ती तथा विशेष छापेमारी की कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों द्वारा घर-घर जाकर विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत इश्तेहार चस्पा किए गए और कई मामलों में कुर्की की कार्रवाई भी की गई। पुलिस अधीक्षक पीके झा ने बताया कि बीते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.