गोड्डा, फरवरी 5 -- महागामा, प्रतिनिधि। समकालीन अभियान के तहत हनवारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य लंबित वारंटों का निष्पादन कर कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है।थाना प्रभारी ध्रुव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना और पूर्व सत्यापन के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान विश्वासखानी गांव निवासी दिलीप तांती (पिता-डोपी तांती) और देवर तांती (पिता-पूरण तांती) को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं तीसरे वारंटी बासु पासवान (पिता-प्रवण पासवान), निवासी ग्राम मिल्की, को भी पुलिस ने दबिश देकर हिरासत में लिया। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू (नॉन-बेलेबल वारंट) जारी किया गया था। पुलिस के अनुसार ये स...