औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- मदनपुर के सलैया थाना पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत छापेमारी कर एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सलैया थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि छापेमारी के दौरान एडीजे-05 न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंट के आरोपी सलैया थाना क्षेत्र के पिरवा निवासी रामप्रवेश दास के पुत्र सूरज कुमार को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...