औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- मदनपुर थाना पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अभियान में अपर थानाध्यक्ष राजेश पासवान, एएसआई श्रीकांत पांडेय, एसआई चंदन कुमार सहित पुलिस बल शामिल था। गिरफ्तार आरोपियों में सिरौंधा गांव निवासी लालू यादव और लालकेश्वर यादव तथा पडरिया गांव निवासी पवन यादव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीनों विभिन्न आपराधिक मामलों में वारंटी थे और काफी दिनों से फरार चल रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...